Tuesday 11 January 2022

बसपा प्रमुख मायावती नहीं लड़ेंगी विधान सभा का चुनाव


 बसपा प्रमुख मायावती नहीं लड़ेंगी विधान सभा का चुनाव





लखनऊ उत्तर प्रदेश  विधानसभा के चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ तथा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चुनाव लडऩे की घोषणा करने के बीच बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने पत्ते खोले हैं।


 

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने पार्टी के प्रचार अभियान के दौरान अपने दल की योजना को साझा करते हुए कहा कि यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। 




उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं मैं भी विधानसभा के चुनावी मैदान में नहीं उतरूंगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी 403 सीट पर लड़ेगे।




उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी के पास 400 प्रत्याशी नहीं हैं। जब समाजवादी पार्टी के पास उम्मीदवार नहीं होंगे, तो वह 400 सीटें कैसे जीतेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में ना तो सपा सत्ता में आएगी और न ही भाजपा। प्रदेश में तो बसपा ही सरकार बनाने जा रही है। 




जो पार्टी अकेले सभी सीट पर अपने प्रत्याशी उतार रही है, उसकी जीत तो तय है।

No comments:

Post a Comment