Friday 21 January 2022

उत्तर प्रदेश गोरखपुर कोर्ट परिसर में रेप आरोपी की हत्या


 कोर्ट परिसर में रेप आरोपी की हत्या




 गोरखपुर में शुक्रवार की दोपहर दीवानी कचहरी गेट पर नाबालिग से बलात्कार के आरोपी की गोली मार दी गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। 




पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मारे गया व्यक्ति दिलशाद हुसैन बिहार का रहने वाला था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि पीड़ित लड़की के पिता ने उसकी हत्या की है।

बता दें कि कचहरी गेट पर हुए इस गोलीकांड से अधिवक्ता भड़क गये। अधिवक्ताओं द्वारा कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार दिलशाद हुसैन कचहरी में एक वकील से मिलने आया था। इसी दौरान कचहरी के मेन गेट पर उसे गोली मार दी गई। 





आरोप है कि इस दौरान मौके पर कुछ पुलिसकर्मी मौजूद थे जो गोली चलते ही भाग खड़े हुए। हत्या के बाद एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि वो पीड़ित लड़की का पिता है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस की वकीलों से बहस भी हुई। लोग घटना के वक्त मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के भाग खड़े होने का आरोप लगा रहे थे। जबकि वकील कचहरी परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का सवाल उठा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment