Tuesday 11 January 2022

भारत रत्न लता मंगेशकर कोरोना पाजिटिव, आईसीयू में भर्ती


 भारत रत्न लता मंगेशकर कोरोना पाजिटिव, आईसीयू में भर्ती




मुंबई देश की कोकिला, प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पाजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। लता मंगेशकर की भतीजी रचना के अनुसार उनमें कोरोना संक्रमण के हल्के लक्षण देखे गए हैं। 




92 वर्षीय गायिका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। सात दशकों से अधिक के करियर में, इंदौर में जन्मी स्वर कोकिला मंगेशकर ने 1,000 से अधिक हिंदी फिल्मों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं में हजारों गानों को अपनी आवाज दी है। 




उनका अंतिम पूर्ण एल्बम दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2004 की फिल्म वीर ज़ारा के लिए था। मंगेशकर का अंतिम गीत सौगंध मुझे इस मिट्टी की था। 



 जिसे 30 मार्च, 2021 को भारतीय सेना को श्रद्धांजलि के रूप में रिलीज़ किया गया था। उन्हें 2001 में सर्वाेच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।




मिली जानकारी के मुताबिक, उन्हें अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हैं जिसके चलते उनकी उम्र को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें अपनी निगरानी में रखा हुआ है।



 गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उस समय लता मंगेशकर की छोटी बहन उषा ने बताया था कि लता को वायरल संक्रमण है। 



पिछले साल सितंबर में लता मंगेशकर ने अपना 92 वां जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया था। इंटरनेट मीडिया पर हर तरफ से संगीत आइकन के लिए प्यार और शुभकामनाओं की बौछार हो रही थी।

No comments:

Post a Comment