Saturday 15 January 2022

आजमगढ़ सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार।


 आजमगढ़ सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, आरोपी गिरफ्तार।



उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ के कंधरापुर थाने की पुलिस ने सोशल मीडिया फेसबुक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है।



बताते हैं कि कंधरापुर क्षेत्र के फुलेहरा ग्राम निवासी उपेंद्र यादव पुत्र राजाराम यादव ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी कर उसे वायरल कर दिया था। 




इस मामले की जानकारी के बाद भाजपा नेता हरिवंश मिश्रा ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकामी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी उपेंद्र यादव को क्षेत्र के मंदुरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।

No comments:

Post a Comment