Saturday 22 January 2022

लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते सभी स्कूल , कालेज 30 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे


 लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के चलते सभी स्कूल , कालेज 30 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे 





लखनऊ उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रदेश के स्कूल-कॉलेज अभी बंद रहेंगे। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों को 30 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। 




हालांकि इस दौरान ऑनलाइन क्लास पहले की तरह ही चलते रहेंगे। इससे पहले स्कूल-कॉलेज 16 जनवरी 2022  तक बंद किए गए थे। इसके बाद इसे 23 जनवरी 2022 तक बढ़ाया गया था। इसके बाद अब 30 जनवरी 2022  तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है।


इससे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय ने 15 से 31 जनवरी तक आयोजित होने वाली सभी सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी थी। 



लगभग 50 कोविड-19 संक्रमित मामले सामने आने के बाद विश्वविद्यालय (स्नबादवू न्दपअमतेपजल) ने पहले सेमेस्टर के स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) के छात्रों को छात्रावास खाली करने और अपनी सुरक्षा के लिए घर लौटने को कहा था। परीक्षाओं की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment